ChhattisgarhPoliticsRegion

सवा दो साल में सरकार ने कुछ किया नहीं, किस मुंह से गांव जायेंगे भाजपाई – कांग्रेस

Share

रायपुर। भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान चलाये जाने पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि पिछले सवा 2 साल में भाजपा की सरकार ने कोई जनहित के काम किया ही नहीं, किस मुंह से गांव जाएंगे भाजपाई। जब भाजपाई गांव जाएंगे तो गांव की जनता भाजपा के नेताओं से सवा दो सालों के कामों का हिसाब मांगेगी। सरकार ने पंचायतो को मूलभूत की राशि तक दिया नहीं। गांव में विकास कार्य ठप्प पड़े है। जनता भाजपाई को सबक सिखाने इंतजार कर रही है। इसलिये भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता भी गांव चलो अभियान से कन्नी काटने वाले है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता से धोखा किया है। 17 जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया। 10 हजार से अधिक गोठानों को बंद कर दिया, गांव की महिला स्व-सहायता समूह की बहने बेरोजगार हो गयी है, 7 लाख किसानों का धान भाजपा सरकार ने नही खरीदा है। गांव की जनता इंतजार कर रही कि भाजपा के लोग गांव आये तो उनसे पिछले सवा दो साल का हिसाब लिया जाये।
राजपूत ने कहा कि कोई सरकार सवा दो साल में ही अलोकप्रिय हो सकती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण साय सरकार है। जिसने किसान, युवा, महिला सभी का विश्वास खो दिया है। प्रदेश की जनता 2028 के चुनाव का इंतजार कर रही है। चुनाव में जनता भाजपा सरकार की विदाई करेगी। गांव चलो अभियान से भाजपा सरकार के खिलाफ जनता के बगावत की शुरुआत होगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button