CrimeNational

दो कारों से डेढ़ करोड़ के गांजे के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

Share

रायपुर। महासमुंद पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो कारों से एक करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपए का 281.900 किलोग्राम (2 क्विटल 81.900 किलो) गांजा पकड़ा है। इस मामले में महाराष्ट्र के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को ओडिशा से गांजा लेकर आने की सूचना मिली थी । एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम एनएच 53 रेहटीखोल रोड पहुंच कर नाकाबंदी की थी। कुछ समय बाद एक फार्चुनर गाड़ी क्रमांक एमएच 12 डब्लल्यूसी 0090 और एक स्कार्पियो क्रमांक एमएच 12 वाईएच 0090 पहुंची। गाड़ी में सवार लोगों ने बोरियों में गांजे होने की बात कही। उन्होंने बताया कि गांजे को जिला फुलवानी, ओडिशा से पुणे, महाराष्ट्र ले जा रहे थे। गाड़ी की जांच में 1,40,95,000 रुपए कीमत का 281.900 किलो गांजा परिवहन में प्रयुक्त गाड़ी कीमती 65 लाख रुपए के साथ 4 मोबाइल कुल 2,06,45,000 रुपए का सामान जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में
महाराष्ट्र निवासी आरोपी प्रशांत शंकर गोले पिता शंकर गोले 38, क्षितिज वीरसेन जाधव पिता वीरसेन जाधव 21, अक्षय नंदकुमार निगम पिता नंदकुमार निगम 27, अभिषेक डेविड जगले पिता डेविड जगले 26 और महेश काटकर पिता धोनडिराम काटकर 39 को गिरफ्तार किया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button