ChhattisgarhCrimeRegion

शराब दुकान के पास तलवार लहराकर लोगों को धमकाने वाला रवि गिरफ्तार

Share

रायपुर। शराब दुकान के पास शराब पिलाओ, नहीं तो जान से मार दूंगा कहकर लोगों को डराने व धमकाने वाले आरोपी रवि वर्मा को धरसींवा पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से धारदार लोहे की तलवार बरामद किया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुरा स्थित देशी शराब दुकान के पास एक युवक हाथ में तलवार लेकर हवा में लहरा रहा है और वहां आने-जाने वाले लोगों को शराब पिलाओ, नहीं तो जान से मार दूंगा कहकर धमका रहा है। इससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रवि वर्मा (25 वर्ष), निवासी गणेश नगर कुंरा, वार्ड क्रमांक 11, थाना धरसींवा, जिला रायपुर बताया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार बरामद की, जिसमें प्लास्टिक का मूठ लगा हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 176/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button