ChhattisgarhCrime

बर्फ में जमा मिला मेढक, कार्रवाई की मांग

Share

कोरबा। घंटाघर चौपाटी स्थित जूस सेंटर में बर्फ के अंदर मेंढक मिला। बर्फ में मेंढक देखते ही व्यापारियों ने बर्फ फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि चौपाटी के एक जूस सेंटर में यह घटना हुई है। जूस सेंटर के मालिक ने बताया कि निहारिका क्षेत्र स्थित एक दुकान से बर्फ खरीद कर लाया था। चौपाटी संघ ने बर्फ फैक्ट्री मालिक और बेचने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बर्फ बेचने वाले डी गुप्ता ने बताया कि वह बर्फ का डिपो चलता है। वे कई फैक्ट्रियों से बर्फ लेकर आते हैं। जिस बर्फ में मेंढक मिला है, वह उसके डिपो का है की नहीं उन्हें नहीं पता । इस सम्बन्ध में खाद्य अधिकारी विकास भगत ने कहा कि सभी बर्फ फैक्ट्रियों की जांच की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button