ChhattisgarhRegion

बस्तर परिवहन संघ चुनाव में सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान

Share

जगदलपुर। बस्तर परिवहन संघ चुनाव 2026 में इस बार एकता पैनल और अपना पैनल के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। शनिवार सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें बड़ी संख्या में मतदाता उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। चुनाव स्थल पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। दोनों ही पैनलों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। इस बार मतदान प्रतिशत अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है, जिससे चुनाव परिणाम और भी रोचक हो सकता है। दोनों पैनलों के प्रमुख उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। अब सभी की नजरें मतदान समाप्ति के बाद होने वाली मतगणना और परिणामों पर टिकी हुई हैं, जो तय करेंगे कि इस बार सबसे बड़े परिवहन संघ की कमान किस पैनल के हाथों में जाएगी। मतगणना के बाद परिणाम देर रात तक आने की संभावना है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button