ChhattisgarhRegion
सांसद पांडेय ने दी चन्द्राकर को श्रद्धांजलि

रायपुर। भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने न्यूज-18 की वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती तनु वर्मा के पति आशीष चंद्राकर के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। सांसद श्री पांडेय ने कहा है श्री चंद्राकर के आकस्मिक निधन से उनके परिवार को अपूरणीय हुई है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि चंद्राकर के परिवार को संबल प्रदान करें और मृतात्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें।







