ChhattisgarhCrimeRegion

ट्रैफिक थाने से ट्रक चोरी करने वाला डबलू गिरफ्तार

Share

रायपुर। चालान में जब्त भनपुरी ट्रैफिक थाने में खड़ी ट्रक को चोरी करने वाले बिहार के आरोपी ट्रक चालक डबलू कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसने चालान की राशि जमा करने से बचने ट्रक को चुरा लिया था।
भनपुरी ट्रैफिक पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर सीजी/07/ए जेड/5831 को 31 मार्च को नो-एंट्री में प्रवेश करने पर जब्त कर थाना परिसर में खड़ा किया था। बताया गया है कि चालान की राशि जमा करने से बचने ट्रक चालक ने ही चोरी किया था। आरोपी ट्रक डबलू कुमार यादव पिता कामदेव यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम हरना थाना जजा जिला जमुर बिहार का निवासी है। गुरुवार को सूचना प्राप्त हुई कि कोई अज्ञात व्यक्ति यातायात थाना भनपुरी में खड़े किये हुए ट्रक चोरी कर फरार हो गया है। खमतराई पुलिस धारा 303(2) दर्ज कर तलाश कर रही थी।
जांच के दौरान सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज में ट्रक के राजनांदगांव के रास्ते में जाता देखा गया था। इस पर रास्ते के थाने चौकी स्टाफ की मदद से आरोपी डब्लू कुमार यादव को डोंगरगांव राजनांदगांव से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने स्वयं को ट्रक का चालक और चालान की राशि भरने से बचने के लिये ट्रक चोरी कर भागना स्वीकार किया। पुलिस ने ट्रक बरामद कर लिया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button