ChhattisgarhCrime

जमीन विवाद में छोटे भाई की डंडे से पीट कर हत्या

Share

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जमीन विवाद को लेकर बीते दिनों बड़े भाई ने सगे छोटे भाई की डंडे से पिटाई कर कर दी। घायल होने पर इलाज के लिए उसे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की सीमा से सटे कोरबा जिले के पसान थाने के सेन्हा गांव का मामला है। बड़े भाई कल्याण और दयाराम के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बीती शाम को फिर से विवाद हो गया। बात इतना बढ़ गई कि बड़े भाई ने दयाराम को डंडे से पिटना शुरू कर दिया। परिवार के लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन उसको रोक नहीं पाए। बेरहमी से पिटाई के कारण दयाराम की हालत खराब हो गई। उसे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में मातम पसर गया है। एसआई अरविंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button