डबल मर्डर, शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला मुख्य आरोपी
जांजगीर-चांपा। खपरी में हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव के ही दो नशेड़ियों ने होली का मुखौटा पहनकर वृद्ध साहू दंपती की हत्या की थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों को भगाने में दो लोगों ने मदद की थी। इस सम्बन्ध में पुलिस ने मूलमुला थाना पुलिस ने कुछ लोगों सहित 4 आरोपियों को ग़िरफ़्तार करने में कामयाबी पाई है। पुलिस के अनुसार, घटना के तीन दिन पहले मृतक छतराम साहू के घर हुई शादी थी। इसमें मुख्य आरोपी गजेंद्र पाल ने फोटोग्राफी की थी। साहू दंपती की हत्या के आरोपियों तक पहुंचने के लिए बनाई गई पुलिस टीम ने घटनास्थल पर मिले खून सने पैर के निशान से परिजनों को भी जाँच के दायरे में लिया था। इसके साथ ही क्षेत्र के 50 निगरानी बदमाशों की सूची बनाई थी।
घटना को अंजाम देने के दौरान आरोपी के हाथ में चोट आई थी। आरोपी के पिता और उसका बेटा आरोपी को भागने में साथ दिया था। घटना के दौरान इस्तेमाल किए होली के मुखौटे का बाल आरोपियों के पास मिले सोने के चैन में मिला। इस मामले में मुख्य आरोपी गजेंद्र पाल और सहयोगी सुरेन्द्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना में प्रयुक्त चाकू और बाइक को जब्त किया है







