पश्चिम बंगाल चुनाव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभालेंगे विजय शर्मा

रायपुर। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है और सभी राजनीतिक दलों ने जनता को अपने पक्ष में रिझाने की पूरी ताकत लगा रही है। जहां एक ओर सत्ता पक्ष में बैठी टीएमसी फिर से सरकार बनाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है तो दूसरी ओर भाजपा भी यहां पर सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को भाजपा ने बंगाल चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।
वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की 150 सीटों पर छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के संगठन में बड़ी ता$कत है। छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता प्रशिक्षित और समर्पित हैं इसलिए छत्तीसगढ़ की टीम को कई राज्यों में भेजा गया। बंगाल में भाजपा के पक्ष में बहुत अच्छा परिणाम आएगा।







