सोशल मीडिया में दोस्ती कर महिला ने किया नाबालिग से अनाचार

कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक महिला ने नाबालिग के साथ अनाचार किया है। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। मामला सिटी कोतवाली कबीरधाम क्षेत्र का है।
प्रार्थी की शिकायत के अनुसार सोशल मीडिया से एक महिला से उसका परिचय हुआ। इसके बाद बातचीत एवं मुलाकात शुरू हुआ एवं दोस्ती हुई। एक अप्रैल 2026 को आरोपी महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित भुनेश्वर होटल बुलाया, जहां उसे भावनात्मक दबाव एवं मानसिक प्रलोभन देकर उसके साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद आरोपी ने प्रार्थी को डराया-धमकाया। इससे वह दबाव में आ गया और तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सका। बाद में प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। कबीरधाम पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहाँ उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस प्रकरण में पोक्सो अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।







