ChhattisgarhCrime

स्कॉर्पियो- ट्रेलर में भिड़ंत एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर

Share

कोरबा। स्कॉर्पियो और ट्रेलर में भिड़ंत होने से स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। गाड़ी में फंसे लोगों को कटर से काट कर बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर किया गया। घटना की सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई। यह घटना बीती रात उरगा थाने के तरदा भारतमाला मार्ग पर हुई।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में तीन लोग सवार थे, जो रायपुर में निजी कंपनी में काम करते हैं। तरदा के पास स्कॉर्पियो और ट्रेलर में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें 27 वर्षीय अरुण कुमार यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक झारखंड के गढ़वा जिले के सुनई गांव का निवासी था। घायल 26 वर्षीय चंद्र प्रकाश यादव रायपुर और 30 वर्षीय नागेंद्र साहू सेमरा धमतरी का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों की स्थिति गंभीर होने पर रायपुर रेफर किया गया। कंपनी के काम के सिलसिले में कोरबा जा रहे थे।इसी दौरान हादसा हो गया। मृतक अरुण कुमार की तीन साल पहले ही शादी हुई थी उसका एक बच्चा है।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन झारखंड से कोरबा के लिए निकल गए हैं। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों काे अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button