ChhattisgarhMiscellaneous

अंबिकापुर से कोलकाता हवाई सेवा की हुई शुरुआत

Share

अंबिकापुर। अंबिकापुर से कोलकाता के लिए हवाई सेवा आज से शुरू होगी। एलायंस एयर सप्ताह में दो दिन अंबिकापुर और कोलकाता के बीच उड़ान संचालित करेगी। इसी तरह अंबिकापुर-दिल्ली के लिए भी हवाई सेवा की शुरुआत हुई। अंबिकापुर से कोलकाता के लिए नई फ्लाइट गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। गुरुवार को फ्लाइट बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर पहुंचेगी और फिर कोलकाता के लिए रवाना होगी। शनिवार को अंबिकापुर से बिलासपुर होते हुए कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी। अंबिकापुर-कोलकाता रूट पर पहली फ्लाइट गुरुवार सुबह 10:25 बजे उड़ान भरेगी।
अंबिकापुर से दिल्ली फ्लाइट का वर्चुअल शुभारंभ सीएम ने 30 मार्च को किया था। दोपहर 12 बजे मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा से पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इसमें सांसद चिंतामणी रवाना हुए थे ।
अंबिकापुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को संचालित होगी। अंबिकापुर-दिल्ली का किराया 6,500 रुपए तय किया गया है। अंबिकापुर-कोलकाता फ्लाइट का बेस फेयर 6,000 रुपए है। यह रिजर्वेशन नियमों के तहत बढ़ भी सकता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button