रात में घर लौट रही युवती से छेड़खानी, एक आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। युवती से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। .इस मामले में दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता रायगढ़ में सेल्स गर्ल है और किराए के घर में रहती है। 29 मार्च को उसने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि 26 फरवरी की रात ड्यूटी के बाद अपने परिचित के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान देवांगन धर्मशाला के पास रात 10 बजे राशन लेने के के लिए रुकी थी। इस समय आरोपी बाटली खान और प्रशांत सोनी वहां पहुंचे। उन्होंने युवती को घूरते हुए उसके बाल खींचकर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने विवाद करने लगे। वहां मौजूद लोगों बीच बचाव किया। मौका पाकर दोनों आरोपी भाग निकले। घटना की रिपोर्ट 29 मार्च को दर्ज कराई। रिपोर्ट पर महिला थाने में धारा 74 भारतीय न्याय संहिता के मामला दर्ज कर तलाशी में जुट गई। पुलिस ने आरोपी प्रशांत सोनी 24, निवासी चांदनी चौक, थाना कोतवाली रायगढ़ को घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बाटली खान के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इस मामले में दूसरा आरोपी बाटली खान फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।







