ChhattisgarhCrime

रकम दोगुना करने का झांसा देकर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Share

दुर्ग। रकम दोगुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी
एएमएस सलूशन और मेसर्स आरवी ग्रुप कंपनी के नाम से पीड़ित को झांसा देकर 38 लाख 25 हजार रुपये ठग लिए। इसकी शिकायत पीड़ित संतरा बाड़ी निवासी जयदीप सिंह कंडा ने पुलिस से की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र कुमार बंजारे को गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार आरोपी और उसके साथियों ने फर्जी कंपनी के नाम से 3 माह में रकम दोगुना करने का लालच देकर कुल 38 लाख 25 हजार रुपये की ठगी की थी। वैशाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सड्डू रायपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहाँ कोर्ट ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button