प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी

धमतरी। प्रेमी जोड़े ने खेत में फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों बीते शाम से घरों से लापता थे। उनकी तलाश उनके परिजन कर रहे थे। बुधवार सुबह खेत में आम के पेड़ में दोनों की फांसी से लटकी लाश मिली। यह मामला सिहावा थाने की है।
सिहावा थाने के महुआबहार गांव के बाहर खेत में आज सुबह ग्रामीणों ने लाश देखी और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुटी। नाबालिग की शिनाख्त महुआबहार गांव की दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा के रूप में हुई। युवक गेंदाभर्री गांव निवासी 20 वर्षीय मानेस मरकाम के रूप में हुई है।
दोनों के बीच प्रेम संबंध था। दोनों कल शाम से अपने घरों से लापता थे। आज दोनों की लाश फांसी पर लटकी मिली। जिस खेत के आम के पेड़ में दोनों ने आत्महत्या की वह नाबालिग के पिता की है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और पंचनामा बनाकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों और परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।







