ChhattisgarhRegion

5 विदेशी प्रतिभागियों के साथ 17 प्रदेशों के 500 युवक-युवती 4 को तलाशेंगे अपना जीवन साथी

Share

रायपुर। अग्रवाल सभा रायपुर के द्वारा आगामी 4 व 5 अप्रैल को अग्रसेन धाम, छेरीखेड़ी में तीन प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जहां 4 अप्रैल को 17 प्रदेशों के 100 युवती व 400 युवक अपने लिए जीवन साथी की तलाश करते हुए परिचय देंगे। इस परिचय सम्मेलन में 5 विदेशी स्वजाति प्रतिभागी भी शमिल हो रहे है। प्रतिभागियों के साथ आने वाले अभिभावकों की दो दिनों की पूरी आवास व्यवस्था समाज के द्वारा नि:शुल्क रहेगा। 5 को अग्र-मंथन के माध्यम से विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी इसके बाद अग्र-धरोहर का विमोचन होगा जिसमें अभी तक अग्रबंधुओं के द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों का समावेश किया गया है।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मंत्री कमल अग्रवाल व प्रचार-प्रसार प्रभारी योगेश अग्रवाल ने बताया कि परिचय सम्मेलन का उद्घाटन सुबह 11 बजे मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक अमर अग्रवाल, संपत अग्रवाल, पूर्व मंत्री जयसिंग अग्रवाल व जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल करेंगे। 5 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक प्रदेश अग्रवाल सभा के सदस्यगण एक साथ सामूहिक चर्चा करेंगे जिसे अग्र-मंथन नाम दिया गया है जिसमें समाज की वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। जिसमें अतिथि के रूप में सांसद बृजमोहन अग्रवाल,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल एवं सी.एस.आई.डी.सी. के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल उपस्थित रहेगें। इस अवसर पर अग्र-धरोहर का विमोचन भी किया जाएगा। अग्र-धरोहर में अग्र-बंधुओं द्वारा सर्व समाज की सेवा के लिए बनाए गये स्थाई प्रकल्पों का विवरण प्रकाशित किया गया है। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button