राज्यसभा में सांसद फूलोदेवी ने रेल सुविधा बढ़ाने की मांग की

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने संसद में शून्यकाल के दौरान राज्य में आवश्यक रेल सुविधाऐं बढ़ाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को पूर्ण करने की मांग की।
सांसद फूलोदेवी नेताम ने छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के आदिवासी एवं पिछड़े क्षेत्रों को रेल से जोड़ने हेतु पेंड्रा रोड-अमरकंटक-डिंडोरी-मंडला-घंसौर-लखनादौन-गोटेगांव (श्रीधाम) नई रेल लाइन अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। इससे अमरकंटक-नर्मदा क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगा। इटारसी जंक्शन से दिल्ली एवं मुंबई जैसे महानगरों से जुड़ सकेगा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर को सीटीसीई योजना -2030 में शामिल करने और रायपुर-सिकंदराबाद (12771/72) एवं नागपुर-मुंबई दुरंतो (12290) का विस्तार बिलासपुर तक करने की भी मांग की है।
उन्होंने कोरबा-बीकानेर एक्सप्रेस का संचालन शीघ्र शुरू करने की मांग की। कोरबा स्टेशन की तैयार पिटलाइन को तत्काल चालू करने और कोरबा-नई दिल्ली के मध्य नई सीधी ट्रेन की भी आवश्यकता बताई। इन कार्यों को जल्द पूरा करने से क्षेत्र का और भी विकास हो होगा।







