ChhattisgarhRegionSports

असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट, 9 पदक जीतकर बने फर्स्ट रनर-अप

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 प्रतियोगिता में भाग लेने आए असम राज्य के तैराक खिलाडिय़ों ने आज यहां लोक भवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की। खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक जीतकर फर्स्ट रनर-अप का स्थान हासिल किया है।

असम के तैराकों ने राज्यपाल श्री डेका से की सौजन्य भेंट
राज्यपाल श्री डेका ने खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेलों में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना से ही ऐसी सफलता हासिल होती है। राज्यपाल ने खिलाडिय़ों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर खिलाडिय़ों के साथ असम स्विमिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव श्री दिव्य ज्योति शर्मा, तकनीकी अधिकारी श्री जान मनी बोरा तथा कोच भी उपस्थित रहे।

असम के तैराकों ने राज्यपाल श्री डेका से की सौजन्य भेंट
GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button