गर्मी की छुट्टियों में बिलासपुर-रायपुर-उदयपुर स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल मंडल रायपुर से गर्मियों की छुट्टी को देखते हुए वर्षों पुरानी मांग बिलासपुर से वाया रायपुर उदयपुर भोपाल उज्जैन के रास्ते कोटा होकर चलाई जाने की मांग जनता की ओर से लगातार की जा रही है। सीधे बिलासपुर उदयपुर ट्रेन के चलने से चार राज्यों की कनेक्टिविटी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान जुड़ सकेंगे। इस संबंध में रेल सलाहकार समिति सदस्य विमल बाफना ने भी मांग की छुट्टियों में पढ़ाई करने वाले बच्चे एवं परिवार समाज के लोगों का आना-जाना उपरोक्त मार्ग पर लगे रहता है गर्मी की छुट्टियों में भीड़ होने के कारण यात्रियों को समस्या परेशानी उत्पन्न हो जाती है उपरोक्त मार्ग पर कोई भी सीधी ट्रेन नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ज्ञात हो की बिलासपुर उदयपुर सीधी ट्रेन के लिए रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी डीआरएम, जनरल मैनेजर और रेल मंत्री को भी पत्र लिखा था किंतु अभी तक लोगों को ट्रेन की सुविधा प्राप्त नहीं हुई है। यह भी उल्लेखनीय है कि यह मांग लगातार 20 वर्षों से की जा रही है। बाफना ने भी रेल मंडल की बैठक में बिलासपुर रायपुर उदयपुर सीधी ट्रेन की मांग की गई थी जिस पर मुख्यालय को पत्र भेजा गया था किंतु कोई कार्रवाई आज तक नहीं हुई है। इसके साथ ही बिलासपुर से चलने वाली भगत की कोठी ट्रेन को सीधे जैसलमेर तक फेरा बढ़ाए जाने की मांग की गई थी, फेरा बढऩे से छत्तीसगढ़ में निवासरत राजस्थान समाज के लोगों का पारिवारिक धार्मिक व्यापार की दृष्टि से जोधपुर फलोदी रामदेवरा पोकरण जैसलमेर दर्शनीय स्थल होने के साथ-साथ पर्यटक के रूप में भी छत्तीसगढ़ से काफी लोगों जाते है इसके साथ ही जैन धर्म के आस्था का प्रतीक कैवल्य धाम जो कुम्हारी स्टेशन के करीब होने के कारण काफी लोगों का आना-जाना रहता है कुम्हारी रेलवे स्टेशन मे देश एवं विदेश से धार्मिक पर्यटक के रूप में रायपुर उतरना पड़ता है ऐसे में वहां पर एक्सप्रेस गाडिय़ों का ठहराव होना आवश्यक है। रायपुर रेलवे स्टेशन में आधुनिक सुविधा प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया जाए प्लेटफार्म पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रात में लगे रहता है उस पर कार्रवाई की जाए।







