ChhattisgarhCrimeRegion
बागड़ पहाड़ी के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव

कांकेर। जिले के ग्राम माकड़ी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। कोटवार दिनेश कोर्राम की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से जानकारी के अनुसार बागड़ पहाड़ी के नीचे खेत के पास 4-5 दिन पुराना शव मिला । मृतक की उम्र करीब 25-30 वर्ष बताई जा रही है। युवक दुबला-पतला, सांवले रंग का है और नीली जींस पहने हुए था। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में सुरक्षित रखकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को युवक के संबंध में जानकारी हो तो तुरंत थाना कांकेर में संपर्क करें।







