ChhattisgarhRegion

नगर निगम के बजट में यातायात नई वेंडिंग जोन बनाने की मांग

Share

रायपुर। रायपुर नगर निगम की वर्ष 2026-27 के बजट के लिए महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के द्वारा यातायात नए वेंडिंग जोन, गौरव पथ बनाने के साथ ही शहर के प्रत्येक मार्ग पर ठेले खोमचे लगावाने वालों का लाइसेंस बनाकर उनसे वार्षिक शुल्क लिए जाने की मांग की है।
महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष विमल बाफना, महासचिव राम चौरसिया, उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप बताया कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए शहर में अलग-अलग जोन में चौपाटी विकसित की जाए जिसमें लोग परिवार के साथ छुट्टियों के दिनों में आनंद प्राप्त कर सकें साथ ही आसपास पर्यटन की दृष्टि से भी बैठने व पेयजल उपलब्ध कराया जाए जिससे निगम को राजस्व भी प्राप्त हो इसके। शहर के प्रत्येक मार्ग पर ठेले खोमचे लगावाने वालों का लाइसेंस बनाकर उनसे वार्षिक शुल्क लिया जाए जिनसे उनका जीवन यापन भी व्यवस्थित हो सकेगा। व्यापारियों के लिए भी सीमा रेखा लाइन मार्किंग की जाए जिससे व्यापारियों के द्वारा अपने दायरे से बाहर सामान या विज्ञापन बोर्ड नहीं निकलेंगे।
लाखे नगर चौक को विकसित कर सौंदर्य करण किया जाए तथा लाखे नगर चौक से रायपुरा ब्रिज तक डिवाइडर पर रेलिंग लगाकर वॉल पेंटिंग करने के साथ ही पौधे लगाकर सुंदरता बढ़ाई जाए। कुछ जगहों पर ब्लैक स्पॉट दुर्घटना वाली जगह है वहां पर स्पीड ब्रेकर लगाकर यातायात कंट्रोल किया जा सकता है। बजट में लाखे नगर रायपुर क्षेत्र को स्मार्ट सिटी योजना की तरह गौरव पथ निर्माण बरसात और धूप से बचने के लिए लाखे नगर चौक पर एक शेड लगाया जाए जिससे लाखे नगर चौक पूरे छत्तीसगढ़ में मिसाल बने।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button