ChhattisgarhRegion

भारतीय वन सेवा के पांच वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार पांच वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
जारी आदेश के तहत वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी रूप से अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्हें प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) के साथ-साथ अचानकमर टाइगर रिजर्व, बिलासपुर के क्षेत्र संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, बिलासपुर में क्षेत्रीय महाप्रबंधक का दायित्व भी दिया गया है। वहीं आईएफएस अधिकारी प्रियंका पांडेय को भी अस्थायी रूप से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं अचानकमर टाइगर रिजर्व, बिलासपुर के क्षेत्र संचालक का दायित्व सौंपा गया है। यह नियुक्ति विभाग में कार्यों के सुचारू संचालन और बेहतर प्रबंधन के उद्देश्य से की गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button