ChhattisgarhRegion

रूपी व चंदर सहित बचे 19 नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण, कांकेर होगा नक्सल मुक्त

Share

कांकेर। छत्तीसगढ़ का कांकेर जिला तय समय-सीमा से पहले नक्सल मुक्त होने की ओर अग्रसर है। जिले में बचे 19 नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने की संभावना हैं। इनमें डीवीसीएम चंदर और एसीएम रूपी सहीत कांकेर की परतापुर एरिया कमेटी के सदस्य शामिल हैं। इनके आत्मसमर्पण के साथ ही कांकेर जिला पूरी तरह नक्सल मुक्त हो जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, परतापुर एरिया कमेटी के यह 19 नक्सली अबूझमाड़ और कांकेर के नक्सल प्रभावित इलाकों में छिपे हुए थे, ये सभी कोइलीबेड़ा के रास्ते कंकेर जिला मुख्यालय पहुंचने की जानकारी मिली हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में महिला नक्सली रूपी का नाम प्रमुख है। वह स्टेट कमेटी मेंबर (एससीएम) विजय रेड्डी की पत्नी है। एससीएम विजय रेड्डी राजनांदगांव और बाद में मोहला-मानपुर-चौकी जिले में हुई मुठभेड़ में मारा गया था। मिली जानकारी के अनुसार विजय रेड्डी की पत्नी रूपी ही उत्तर बस्तर कांकेर में नक्सलियों को अब तक आत्मसमर्पण करने से रोक रही थी। लेकिन तय समय-सीमा नजदीक आने के साथ ही कांकेर में पिछले दो दिनों में 6 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें आरकेबी डिवीजन के 5 और डीवीसीएम रैंक की एक महिला नक्सली शामिल थी। कांकेर में सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव के कारण उत्तर बस्तर में नक्सल संगठन पूरी तरह टूट चुका है, जिसके परिणाम स्वरूप बाकी नक्सली भी जल्द आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button