ChhattisgarhRegion

श्रीरामनवमी पर निकाली गई रैली, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

Share

बीजापुर। चैत्र नवरात्रि के अष्टमी की संध्या श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में व्यापारी संघ और मॉर्निंग क्लब बीजापुर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य एवं आकर्षक रैली निकाली गई । रैली में शहर भर से बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल हुए, जिससे पूरा नगर जय श्रीराम के नारों और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा ।
रैली का शुभारंभ पुराने शिव मंदिर से हुआ, जो नए बस स्टैंड सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से होते हुए नगर भ्रमण पर निकली। रैली के मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया। रैली में शामिल युवाओं और श्रद्धालुओं ने डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया। पारंपरिक परिधान, हाथों में भगवा ध्वज और उत्साह से भरे चेहरे इस आयोजन को विशेष आकर्षण बना रहे थे। पूरे आयोजन ने शहर में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक एकता का भी संदेश दिया। परीक्षा सत्र को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के निर्देशानुसार डीजे की ध्वनि सीमित रखी गई। वहीं सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस के जवान पूरे मार्ग पर तैनात रहे, जिससे रैली शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button