ChhattisgarhRegion

रोपवे हादसे में किसान ने ईलाज के दौरान तोडा दम, 5 अन्य घायलों की हालत नाजुक

Share

महासमुंद। जिले में भीमखोज के निकट खल्लारी मंदिर में हुए रोप-वे हादसे में एक और मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक गोविंद स्वामी (47) वेंटिलेटर पर थे। उन्होंने मंगलवार रात करीब 9 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वे पेशे से किसान थे। इससे पहले इस हादसे में रायपुर निवासी महिला शिक्षिका आयुषी की मौत हो गई थी।
अब तक इस हादसे में दो लोग जान गंवा चुके हैं। बता दें कि यह हादसा रविवार की सुबह हुआ था। सभी श्रद्धालु जब मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे तभी अचानक रोप-वे का केबल टूट गया, जिससे एक ट्रॉली अनियंत्रित होकर 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी। वहीं, दूसरी ट्रॉली स्टेशन से टकरा गई। इस हादसे में कुल 16 श्रद्धालु घायल हुए थे। जानकारी के मुताबिक घायलों में पांच लोगों की हालत नाजुक है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button