मुख्यमंत्री के नाम से बना विकास की नींव गौरव पथ में घटिया निर्माण, जगह जगह सीसी रोड में दरार, शहर से लगे गांव में भष्ट्राचार

कवर्धा।मुख्यमंत्री के नाम से बने विकास की नींव के लिए योजना कवर्धा में भष्ट्राचार में तबदील हो चुकी है वह भी कवर्धा शहर से लगे गांव में। मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत ग्राम सैगोना से चर्च झारिया समाज भवन तक करीब 500 मीटर लंबाई की सीसी सड़क का निर्माण 32 लाख 53 हजार रुपए की लागत से किया जा रहा है। लेकिन निर्माण के महज 15 दिनों के भीतर ही सड़क में कई दरारें पड़ने लगी हैं, जिससे गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बिना बारिश के ही सड़क जगह-जगह से फटने लगी है। ऐसे में बरसात के दौरान सड़क के और ज्यादा खराब होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क टिकाऊ नहीं बन पाई है।
गौरवपथ के नाम पर मनमानी
गौरव पथ का निर्माण यानी गांव के विकास और सुंदरता के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत आरईएस विभाग द्वारा मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के तहत सड़क निर्माण निर्माण कर रही है। ग्राम सैगोन में आरके कंट्रक्शन द्वारा सड़क निर्माण किया गया, लेकिन कार्य में इतनी अधिक लापरवाही बरती गई कि सड़क में जगह जगह दरारें पढ़ने लगी है। गौरव पथ निर्माण में ठेकेदार द्वारा जमकर मनमानी बरती गई है।
ठेकेदार की मनमानी उजागर
सैगोन में सड़क निर्माण कार्य में साइड शोल्डर भी नहीं डाला गया है, जिससे सड़क की मजबूती और कम हो गई है और किनारों से टूटने का खतरा बढ़ गया है।
इस कार्य को लेकर आरोप हैं कि ठेकेदार, आई के कन्सट्रक्शन जो वर्तमान में सत्ता पक्ष में अच्छी पकड़ बताया जा रहा है और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के करीबी बताए जा रहे हैं, को लाभ पहुंचाने के चलते गुणवत्ता की अनदेखी की गई। सड़क में जगह जगह दरारे पड़ गई है। इस ठेकेदार की यह पहला मामला नहीं है। लोहारा मेन रोड़ से तिलाईभांट् तक बन रहे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भी मनमानी बरती गई था जिसे अधिकारी द्वारा सड़क को उखड़वा दिया गया था। इस प्रकार ठेकेदार द्वारा लगातार सत्ता पक्ष का गलत उपयोग किया जा रहा है।
निर्माण कार्य पूर्ण नहीं और दिखने लगी घटिया सड़क
मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत बन रही सड़क में ठेकेदार की मनमानी उजागर हो रही है। 32 लाख की सड़क अभी पूर्ण हुआ भी नहीं और दरारे दिखाई देने लगी है। अभी केवल सड़क का काम पूर्ण हुआ है। नाली निर्माण बाकी है। इतने दिनों बाद नाली निर्माण का कार्य प्रारम्भ भी नहीं हो सका है। इसके बाद भी अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे पा रही है।
वर्सन…
सैगोन में सड़क निर्माण में दरारें पड़ गई है इसकी जानकारी नहीं मिली है। मै तुरन्त एसडीओ को जांच करने भेजता हु।
सुरेश पटेल, ईई आरईएस कबीरधाम






