Chhattisgarh

डॉक्टर और स्टाफ की कमी से मरीज परेशान, सांसद ने बिस्तरों की संख्या बढ़ाने की मांग की

Share

रायपुर एम्स में डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की कमी का मुद्दा राज्यसभा में गूंजा है। कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम ने शून्यकाल के दौरान अस्पताल की माली हालत और रिक्त पदों की गंभीर समस्या को उजागर करते हुए कहा कि मरीजों को समय पर इलाज न मिलना उनके लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। एम्स, रायपुर में 305 चिकित्सक पद स्वीकृत हैं, लेकिन केवल 190 चिकित्सक ही कार्यरत हैं, जबकि 115 पद खाली हैं। कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी और सर्जरी विभागों में विशेष रूप से डॉक्टरों की कमी देखी जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button