Chhattisgarh

1 अप्रैल से मैनुअल चालान बंद, ई-कोष पोर्टल से जमा होंगे चालान

Share

राज्य सरकार ने 1 अप्रैल से मैनुअल चालान जमा प्रणाली पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है और अब सभी चालान केवल ऑनलाइन ही जमा होंगे। इस नई व्यवस्था की जानकारी देने के लिए सोमवार को शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक, बैरनबाजार में जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिला कोषालय अधिकारी गजानन पटेल ने आहरण संवितरण अधिकारियों, स्टांप वेंडर और बैंक प्रतिनिधियों को ओटीसी (ओवर-द-काउंटर) ऑनलाइन चालान जमा करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। उन्होंने बताया कि मैनुअल सिस्टम में गलती की संभावना अधिक रहती थी, जबकि ऑनलाइन चालान में सही मद का चयन करना आसान होगा और बैंक व कोषालय में पारदर्शिता बढ़ेगी। नए वित्तीय वर्ष से ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल के ई-चालान मॉड्यूल के माध्यम से चालान का डेटा सीधे बैंक को ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button