ChhattisgarhRegion
छत्तीसगढ़ में 12वीं हिंदी पेपर निरस्त, अब 10 अप्रैल को फिर होगी परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर लीक होने के दावों के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हिंदी पेपर को निरस्त कर दिया है। बता दें कि कक्षा 12वीं का हिंदी पेपर 14 मार्च 2026 को हुआ था। अब फिर से 10 अप्रैल 2026 को हिंदी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसका आदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी कर दिया है।
बता दें कि NSUI ने सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों में 12वीं की हिंदी परीक्षा से पहले कुछ सवाल वायरल होने का दावा किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर कराई है, जिसके बाद साइबर सेल ने जांच शुरू करा दी है।







