Chhattisgarh

शादी से लौट रही कार में अचानक आग, सभी सवारियों ने बचाई जान

Share

मुंगेली जिले के लालपुर थाना क्षेत्र में बारात से लौट रही एक XUV 700 कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत कुल 7 लोगों ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना बंधवापुल के पास हुई। जानकारी के अनुसार, बेमेतरा जिले के खाती से बारात मुंगेली के मोहतरा गांव आई थी, जहां बीती रात शादी समारोह हुआ। सुबह विदाई के बाद लौटते समय ड्राइवर को कार से धुआं निकलता महसूस हुआ। उसने तुरंत वाहन रोका और बाहर देखा तो आग तेजी से फैल रही थी। देखते ही देखते कार के अंदर धुआं भर गया और कुछ भी दिखाई नहीं देने लगा। सभी लोग आनन-फानन में गाड़ी से बाहर निकले। कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button