Chhattisgarh

40-50 साल पुराने दुकानों के तोड़े जाने पर गुड़ियारी में भारी विरोध प्रदर्शन

Share

राजधानी के गुड़ियारी इलाके में सड़क चौड़ीकरण को लेकर स्थानीय जनता और राजनीतिक-सामाजिक संगठन सड़क पर उतर आए हैं। कांग्रेस, भीम आर्मी और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के समर्थक बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते इलाके में रोड जाम की स्थिति बन गई है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया है और बुलडोजर कार्रवाई के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन मौके पर मौजूद हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 40-50 सालों से उनकी दुकानें वहां हैं और मुआवजा पहले ही दिया जा चुका है, लेकिन जो जगह तोड़ी जा रही है वह उनकी जीवन-यापन का एकमात्र सहारा है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुमार मेनन ने कहा कि क्षेत्र के विधायक पिछले सात सालों से गरीबों को परेशान कर रहे हैं और जितनी जगह दी गई थी, उससे अधिक दुकानों को तोड़ा जा रहा है। नायब तहसीलदार प्रवीण परमान ने बताया कि यह कार्रवाई पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन द्वारा नियमों और मुआवजे के अनुसार की जा रही है, और सभी के पास अनुमति पत्र मौजूद हैं। प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई के बीच इलाके में तनाव बना हुआ है, जबकि प्रदर्शनकारी बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में लगातार सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button