Madhya Pradesh

मिलावटी दूध के खिलाफ सख्त कार्रवाई12 डेयरियों से नमूने जब्त

Share

मध्य प्रदेश के इंदौर में मिलावटी दूध के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कनाडिया क्षेत्र में छापा मार कार्रवाई करते हुए कई डेयरियों से दूध और मावा के कुल 12 नमूने जब्त किए। इस दौरान जोशी दूध दही भंडार, ओसवाल डेरी, गणेश दूध दही भंडार और पूजा डेरी सहित कई डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने डेयरी संचालकों को साफ-सफाई रखने, मिलावट न करने और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी। खाद्य विभाग ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि मिलावटी दूध और नकली दुग्ध उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button