ChhattisgarhRegion

राज्य में न्यायिक अधिकारियों के हुए बड़े पैमाने पर तबादले

Share

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की अनुशंसा के बाद राज्य में न्यायिक अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी सूची के अनुसार, जांजगीर-चांपा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत को अंबिकापुर (सरगुजा) स्थानांतरित किया गया है। वहीं हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (न्यायिक) के पद पर कार्यरत खिलावन राम रिगरी को कोंडागांव का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। जांजगीर के परिवार न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश संघरत्ना भटपहरी को कबीरधाम (कवर्धा) भेजा गया है। इसके अलावा जयदीप गर्ग, जो कोरबा में एससी-एसटी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश थे, उन्हें जांजगीर-चांपा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। सुमित कपूर को एडिशनल रजिस्ट्रार (न्यायिक) से रजिस्ट्रार (न्यायिक स्थापना) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जगदलपुर में पदस्थ द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार कोहली और रायपुर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिग्विजय सिंह को बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया है। रायपुर के अष्टम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार उपाध्याय को हाईकोर्ट में एडिशनल रजिस्ट्रार (न्यायिक) नियुक्त किया गया है। वहीं कवर्धा के परिवार न्यायाधीश लीलाधर सारथी को कोरबा में विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी) के पद पर भेजा गया है।
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) स्तर पर भी बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं। अंकिता अग्रवाल को भाटापारा से महासमुंद, दिव्या गोयल को सक्ती से जशपुर, शैलेश कुमार वशिष्ठ को बलरामपुर से दुर्ग, हर्षी अग्रवाल को राजनांदगांव से जगदलपुर, मीनू नंद को धमतरी से दंतेवाड़ा, काम्या को घरघोड़ा से बलौदाबाजार और सिद्धार्थ आनंद सोनी को कटघोरा से नावागढ़ (जांजगीर) भेजा गया है। इसी तरह तन्मय ब्रह्म्म को महासमुंद से बिलासपुर, श्वेता ठाकुर को बचेली से रायपुर, विनय कुमार साहू को सरायपाली से धमतरी, प्रेरणा वर्मा को बिलाईगढ़ से कटघोरा, पारुल साय को अंबिकापुर से महासमुंद और मिनी ठाकुर को रायपुर से घरघोड़ा स्थानांतरित किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button