Chhattisgarh

महुआ बीनते समय मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, पति की मौत

Share

बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोटूलमुड़ा गांव में मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय चम्पूलाल गोयल अपनी पत्नी सुमित्रा के साथ जंगल में महुआ बीनने गए थे, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन सुमित्रा किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहीं, जबकि चम्पूलाल गोयल की मौके पर ही मौत हो गई। घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button