महावीर इंटरनेशनल त्रिशाला ने पूरे किये 351 जयपुर पैरों का वितरण

रायपुर। महावीर इंटरनेशनल त्रिशला द्वारा श्री विनय मित्र मण्डल के पचपेड़ी नाका स्थित वर्कशॉप में पैर कटे दिव्यांगों को जयपुर पैर के वितरण की श्रृंखला में आज 351 वां कृत्रिम पैर वितरित किया गया। त्रिशला शाखा की अध्यक्षा शीला श्रीश्रीमाल ने बताया कि आज 18 पैर कटे भाई बहनों को बिना सहारे चलते देखकर सभी उपस्थितजन रोमांचित महसूस करने लगे। जयपुर पैर लीला श्रीश्रीमाल, रम्भा श्रीश्रीमाल, रमेश कोठारी, जयश्री पुगलिया व गुप्त दान के सौजन्य से दिये गए हैं।
श्री विनय मित्र मण्डल द्वारा संचालित जयपुर पैर के स्थायी वर्कशॉप में घुटनों के ऊपर से कटे 3 दिव्यांग व घुटने से नीचे से पैर कटे 15 भाई बहनों को कृत्रिम पैर लगाकर चलाया गया। जिसमें पोलस्ती नियाल 27 वर्ष नुआपाड़ा उड़ीसा, राकेश यादव 23 वर्ष , हीरा ध्रुव 23 वर्ष पैर लगाकर स्वावलंबी जीवन यापन कर रहे हैं। नुआपाड़ा उड़ीसा की 27 वर्षीय के पैर दुर्घटना में कट गए थे। आज श्री विनय मित्र मण्डल के वर्कशॉप में बिना सहारे जयपुर पैर लगाकर खड़ी हुई तो खुशी से रो पड़ी। इस कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल त्रिशला की शीला श्रीश्रीमाल, लीला श्रीश्रीमाल, कुसुम श्रीश्रीमाल, जयश्री पुगलिया, सुनंदा श्रीश्रीमाल, सुधा सेठिया उपस्थित थी। गवर्निंग काउंसिल के मेम्बर देवीचंद श्रीश्रीमाल, डॉ निरंजन हरितवाल, सुनील गुप्ता श्री विनय मित्र मण्डल के पूर्व अध्यक्ष खेमराज बैद उपस्थित थे।







