ChhattisgarhCrimeRegion
गरियाबंद पुलिस विभाग में कई आरक्षकों का हुआ स्थानांतरण

गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय गरियाबंद ने मुकेश टोप्पो, कुमार ध्रुव, कविंद्र कुमार सिन्हा, चुमेश्वर ध्रुव, विरेन्द्र कुमार पटेल, अनिल कुमार पांडे और कोमल प्रसाद सहित अन्य कर्मचारियों के कार्यस्थल में बदलाव किया गया है। इन्हें थाना पाण्डुका, मैनपुर, शोभा, पीपरछेड़ी, बिन्द्रानवागढ़ चौकी तथा यातायात शाखा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद दें। आदेश की प्रति पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज सहित जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।







