ChhattisgarhRegion

चेतन व मनीषा सम्मानित हुई लक्ष्मी नारायण अवार्ड से

Share

रायपुर। राष्ट्रीय सिंधी मंच द्वारा पिछले दिनों आयोजित कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीए चेतन तारवानी एवं मनीषा तारवानी को लक्ष्मी नारायण अवार्ड से सम्मानित किया गया।
आयोजक प्रमुख सपना कुकरेजा ने बताया कि पुरुष और महिला बिना सहयोग के सेवा कार्य नहीं कर सकते है और ऐसे युगल जो एक दूसरे को सहयोग कर समाज के लिए मिसाल बनते है उनको ही राष्ट्रीय सिंधी मंच के द्वारा सम्मानित किया जाता है। सीए चेतन तारवानी भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा चेंबर ऑफ कॉमर्स के वाईस चेयरमैन के रूप में अपनी सेवाए दे रहे है और मनीषा तरवानी सुहिणी सोच महिला मंडल की फाउंडर तथा महिला चेंबर की महामंत्री के रूप में अपनी सेवाए दे रहे है, उनकी सेवा भावी कार्य को देखते हुए उन्हें लक्ष्मी नारायण अवार्ड से सम्मानित किया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button