
संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में 37 सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें से कई सांसद दोबारा से अपना कार्यकाल शुरू करेंगे तो वहीं, कई नए सदस्य भी संसद का हिस्सा बनेंगे। हाल ही में राज्यसभा की 37 सीटों पर नए सदस्यों का चुनाव भी संपन्न हुआ है। इसी क्रम में आज राज्यसभा में जिन सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उनके लिए विदाई भाषण का आयोजन किया गया। इस भाषण में पीएम मोदी ने भी भाग लिया और सदन को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने कहा है कि राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता है।







