ChhattisgarhRegion

सगुनघाट एवं मिसमा एनीकट के कार्यों के लिए 8.20 करोड़ स्वीकृत

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग सुकमा जिले के दो एनीकट के कार्यों के लिए 8 करोड़ 20 लाख 58 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। विकासखण्ड-छिन्दगढ़ के सगुनघाट एनीकट कम काजवे बारू नदी के कार्य के लिए 4 करोड़ 19 लाख 57 हजार रूपए स्वीकृत किए है। इसी तरह से विकासखण्ड-सुकमा के मिसमा एनीकट कम काजवे योजना निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ एक लाख एक हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल एवं कृषकों के द्वारा स्वयं के साधन से 60 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। सिंचाई योजनाओं के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button