ChhattisgarhRegion
छापर भानपुरी में ईसाई धर्म अपना चुके एक परिवार की हुई घर वापसी

जगदलपुर। जिले के छापर भानपुरी में 12 वर्ष पूर्व ईसाई धर्म अपना चुके एक हिंदू परिवार ने स्थनीय जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों की पहल पर सोमवार को हिंदू सनातन धर्म में घर वापसी की ।
मिली जानकारी के अनुसार घर वापसी करने वाले चतुर कुंजाम और लिमबाती कुंजाम परिवार ने सामाज की उपस्थिति में दोबारा हिंदू सनातन धर्म अपनाया। इस प्रक्रिया में समाज प्रमुख नाईक पाईक जिनका विशेष योगदान रहा, जिसके बाद उन्हें ससम्मान मूल हिंदू सनातन धर्म में शामिल किया गया । घर वापसी करवाने के दौरान पूर्व सरपंच मुन्नालाल कश्यप, पूर्व सरपंच जीवनाथ मौर्य, संतोष जैन, समाज प्रमुख बुधराम कश्यप, गेना कश्यप, मानु कुंजाम, नानकु कश्यप, तुलसी मंडावी, लच्छू कश्यप, सुखराम कश्यप, बोंजा कश्यप, कोला कुंजाम, मालती कुंजाम, एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।







