चार TI सहित 11 पुलिस कर्मियों के तबादले

जशपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिसकर्मियों में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक एवं डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर 11 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार जिले के अलग-अलग थानों में पदस्थ चार थाना प्रभारियों, चार उप-निरीक्षकों और तीन सहायक उप-निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टि से किया गया है, ताकि थानों में कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाया जा सके।
पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर आमद देकर कार्यभार ग्रहण करना होगा। पुलिस विभाग का मानना है कि इस बदलाव से जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।







