ChhattisgarhCrimeRegion

युवक की कुएं में गिरने से हुई मौत, एसडीआरएफ ने देर रात में निकाला शव

Share

जगदलपुर। बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंर्तगत फरसागुड़ा में बीती रात एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। अचानक आवाज सुनकर ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे थे। उन्हें लगा कि कोई व्यक्ति कुएं में गिर गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने देर रात उसका शव बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि मृतक त्रिनाथ शराब का आदी था। परिजनों ने उसे कई बार समझाने का प्रयास भी किया था, लेकिन त्रिनाथ ने उनकी बात नहीं मानी। इसी कारण बीती रात नशे में धुत होकर वह कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
भानपुरी थाना प्रभारी हर्ष धुरंधर ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फरसागुड़ा के बड़े पारा निवासी त्रिनाथ शराब के नशे में घर से निकला था। देर रात अंधेरे के कारण वह सरकारी कुएं के पास पहुंचा और उसमें गिर गया।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। रात के अंधेरे और कुएं की गहराई के कारण शव निकालना मुश्किल था। इसलिए एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम ने रात में ही अपने उपकरणों का उपयोग कर टॉर्च की रोशनी में त्रिनाथ के शव को बाहर निकाला। यह अभियान देर रात तक चला और शव पुलिस को सौंप दिया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button