ChhattisgarhRegion

मेंस परीक्षा 2026 16 से 19 मई नहीं अब होगी 6 से 9 जून को

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने मेंस परीक्षा 2026 की तिथियों में संशोधन करते हुए अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने नई तारीखें घोषित करते हुए बताया कि अब परीक्षा 6 जून से 9 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 16 से 19 मई 2026 तक निर्धारित थी। आयोग ने यह निर्णय अभ्यर्थियों की लगातार उठ रही मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया है। कई उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा के बीच कम समय मिलने की शिकायत की थी। उनका कहना था कि सीमित समय में व्यापक सिलेबस की तैयारी करना मुश्किल हो रहा है, जिससे प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button