ChhattisgarhRegion

जोन कमिश्नर ने 31 मार्च तक शत – प्रतिशत राजस्व वसूली करने दिए निर्देश

Share

रायपुर। नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने जोन कार्यालय में जोन अधिकारियों सहित नगर निगम रायपुर द्वारा 31 मार्च 2026 तक दिए गए निर्धारित लक्ष्य अनुसार शत – प्रतिशत राजस्व वसूली नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग के लिए करने के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने निर्देशित किया.
जोन 8 अंतर्गत वार्डों में प्रतिदिन व्यापक राजस्व वसूली अभियान आयुक्त के आदेशानुसार और जोन 8 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन 8 राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों सहित जोन 8 के सभी जोन अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सभी वार्डों में राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है।
जोन 8 कार्यालय में जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल द्वारा राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा हेतु बुलायी गयी बैठक में कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अनुराग पाटकर, अमन चंद्राकर, उपअभियंता लोचन चैहान, अबरार खान और जोन राजस्व विभाग के सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button