Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का वार नक्सलवाद, गैस संकट और महंगाई पर सरकार से सवाल

Share

छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने के सरकारी दावों का स्वागत तो किया, लेकिन कई बड़े सवाल भी उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार यह गारंटी दे सकती है कि मार्च के बाद प्रदेश में कोई नक्सली घटना नहीं होगी, किसी कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या नहीं होगी, और किसी निर्दोष को फर्जी नक्सली बताकर जेल नहीं भेजा जाएगा।

बैज ने प्रदेश के खनिज संसाधनों के निजी हाथों में जाने, अफीम की खेती, घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और गैस की किल्लत को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। इसी को लेकर कांग्रेस ने 17 मार्च को मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत विधानसभा घेराव करने का ऐलान किया है, जिसमें प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button