ChhattisgarhRegion

नारायणपुर-कोंडागांव मार्ग 5 महीने से बंद, जनता परेशान

Share

कोंडागांव। नारायणपुर-कोंडागांव मुख्य मार्ग पिछले लगभग पांच महीनों से बंद है। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पूरी सड़क खोद दी गई है, जिससे दोपहिया गाडिय़ों का चलाना भी मुश्किल हो गया है। गड्डों और धूल के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मार्ग बंद होने के कारण यात्री बसों को बोरगांव-हिरी-बड़े डोंगर होते हुए लंबा वैकल्पिक रास्ता तय करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों का समय और किराया दोनों बढ़ गए हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मुख्य मार्ग के बंद होने से गाडिय़ों की आवाजाही गांव की सड़कों पर बढ़ गई है। ये सड़कें भारी गाडिय़ों के लिए नहीं बनी है, लेकिन अब बसें और ट्रक भी इन्हीं रास्तों से गुजर रहे हैं। इस बढ़ती आवाजाही के कारण गांव की सड़कें जगह-जगह से टूट रही हैं और उनकी हालत भी खराब होती जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण समस्या बढ़ी है और अधिकारी फोन नहीं उठाते न ही मौके पर काम की कोई निगरानी की जा रही है। परेशानी से नाराज ग्रामीणों और यात्रियों ने कई बार मार्ग जामकर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की है। हालांकि, जिम्मेदार अधिकारियों पर इसका कोई खास असर होता नहीं दिख रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button