ChhattisgarhRegion
अफीम की खेती के मुख्य आरोपी विनायक के भाई बृजेश की अवैध दुकान पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

दुर्ग। जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम समोदा में अफीम की खेती के मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार की अवैध दुकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया दिया। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। इससे पहले अफीम खेती मामले में पुलिस भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।







