कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज ने भाटापारा में किया अंजय शुक्ला का अभिनंदन

भाटापारा। कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज भाटापारा द्वारा विगत दिवस होली मिलन के साथ महिलाओं व बालिकाओं का सम्मान समारोह रखा था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाटापारा पहुंचे छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय परम्परा एवं औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश संयोजक श्री अंजय शुक्ला का जोरदार स्वागत करते हुए समाज के लिए गौरव बताया और मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सामाजिक सदस्यों ने श्री शुक्ला का स्वागत किया। इस मौके पर श्री शुक्ला ने कहा कि भाटापारा के लोगों का उन्हे हमेशा स्नेह व आर्शिवाद मिला है। कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज तो उनका अपना परिवार है।
होली मिलन एवं विश्व महिला दिवस पर समाज की वरिष्ठ महिलाओं, विभिन्न संस्थाओं में कार्यरत महिला एवं बालिकाओं का सम्मान कार्यक्रम में रायपुर से कान्यकुब्ज सभा एवं शिक्षा मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री अरुण शुक्ला, वर्तमान अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा,सचिव श्री राजेश दीक्षित, नगरपालिका अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा, रज्जन अग्निहोत्री, श्री अनुराग पाण्डेय,लखन बाजपेयी एवं स्थानीय स्तर पर समाज के संरक्षक श्री बसंत पांडे,श्री नंदकिशोर तिवारी, समाज के अध्यक्ष श्री अटल त्रिवेदी, उपाध्यक्ष द्वय श्री राजीव तिवारी,श्री शैलेश तिवारी, मनोज मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता तिवारी, सचिव श्रीमती साधना मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शशि दुबे, श्रीमती प्रेमलता मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सुपर सीनियर में श्रीमती गंगा देवी तिवारी श्रीमती सुशीला त्रिवेदी के विशेष सम्मान के साथ साथ 65 वर्ष से अधिक आयु एवं विभिन्न संस्थाओं में कार्यरत समाज की बहन बेटियों एवं बहुओं का सम्मान भी किया गया।
कार्यकम का सफल संचालन श्रीमती स्वर्णलता त्रिवेदी, श्रीमती स्वाति तिवारी ने किया, श्रीमती तृप्ति शुक्ला, श्रीमती सुनीता तिवारी, श्रीमती नीलम तिवारी, श्रीमती अदितिहै मिश्रा सहित अनेक महिलाओं एवं बालिकाओं ने विशेष सहयोग देकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।







