अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटी, युवक की हुई मौत

कोंडागांव। जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत चीखलपुटी बायपास मार्ग पर शुक्रवार रात लगभग 11 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक के घायल हो गया मृतक की पहचान भेलवापदर निवासी करण श्रीवास्तव उर्फ लालू के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार करण श्रीवास्तव अपने कुछ दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो से बायपास मार्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोड़ पर वाहन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करण श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवा दिया था, जिसका आज शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं घायल युवक का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







